बोरिस जॉनसन ने की 31 अक्तूबर तक हर हाल में यूरोपीय संघ से अलग होने की घोषणा
ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री बोरिस जॉनसन ने 31 अक्तूबर तक हर हाल में यूरोपीय संघ से अलग होने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वो आश्वस्त हैं कि किसी भी हाल में 31 अक्तूबर तक यूरोपीय संघ से अलग हो जाएंगे ताकि देश की प्रगति की जा सके। जॉनसन ने यह भी स्पष्ट किया कि वो यूरोपीय संघ से ब्रेक्सिट में और देरी करने के लिए नहीं कहेंगे।
इससे पहले जॉनसन ने संसद भंग करके 15 अक्तूबर को चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा था जिसे ब्रिटिश सांसदों ने ख़ारिज कर दिया था।