देवेन्द्र शर्मा को दिया गया अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार
देवेन्द्र को भारत के 72वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया यह पुरस्कार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के वाणिज्य विभाग के आचार्य डॉक्टर देवेन्द्र शर्मा को वित्तीय प्रबन्धन में अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया है। देवेन्द्र को यह पुरस्कार भारत के 72वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार सैण्टर फ़ॉर प्रोफ़ैशनल ऐडवाँसमैण्ट, वैस्ट मिडलैण्ड्स, यूनाइटेड किंगडम द्वारा आयोजित ‘नई शिक्षा नीति-गुणवत्ता और भविष्य पर अन्तर्राष्ट्रीय संवाद 2021’ में वित्तीय प्रबन्धन क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा के योगदान के लिए दिया गया है।