संयुक्त राष्ट्र ने ठुकराई कश्मीर पर मध्यस्थता की पाकिस्तान की माँग
Read More
संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीर पर मध्यस्थता की पाकिस्तान की माँग को ठुकरा दिया है। पाकिस्तान की इस माँग को अस्वीकार करते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एण्टोनियो गुटेरेस ने कहा कि पाकिस्तान की इस माँग को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा दोनों देशों को ही आपसी बातचीत से सुलझाना होगा। गुटेरेस ने यह भी कहा कि अगर भारत कहेगा तो मध्यस्थता पर विचार किया जाएगा।