प्रज्ञान रोवर ने किया चाँद की सतह पर घूमना शुरु, इसरो ने दी जानकारी

भारतीय राष्ट्रीय अन्तरिक्ष संवर्द्धन और प्राधिकरण केन्द्र (इनस्पेस) के चेयरमैन पवन के. गोयनका ने बुधवार देर रात की थी प्रज्ञान रोवर की रैंप से बाहर निकलते हुए तस्वीर साझा

प्रज्ञान रोवर ने वीरवार को चाँद की सतह पर घूमना शुरु कर दिया है। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने आज इस रोवर के चन्द्रयान से बाहर आने की जानकारी दी है। भारतीय राष्ट्रीय अन्तरिक्ष संवर्द्धन और प्राधिकरण केन्द्र (इनस्पेस) के चेयरमैन पवन के. गोयनका ने बुधवार देर रात इसकी रैंप से बाहर निकलते हुए तस्वीर साझा की थी।
प्रज्ञान रोवर ने चाँद की सतह पर सबसे पहले अपने सोलर पैनल खोले। इसके बाद इस रोवर ने चाँद की सतह पर घूमना शुरु किया। इसकी गति एक सैंटिमीटर प्रति सैकण्ड है। प्रज्ञान रोवर अगले 12 दिन में क़रीब आधा किलोमीटर चलेगा। यह रोवर अपने आसपास की चीज़ों को स्कैन करने के लिए नेविगेशन कैमरों का इस्तेमाल कर रहा है। इसमें दो पेलोड हैं जो पानी और धातुओं की खोज में मदद करेंगे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.