सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने किया शिवरात्रि देव समाज के लिए एक करोड़ रुपये का ऐलान
रविवार को संस्कृति सदन मण्डी में सर्व देवता सेवा समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे सुखविन्दर सिंह सूक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने मण्डी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। सुखविन्दर सिंह सूक्खू रविवार को संस्कृति सदन मण्डी में सर्व देवता सेवा समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने देवता सेवा समिति की माँग पर अलॉटेबल पूल से मन्दिरों के इर्दगिर्द आधा बीघा ज़मीन देने का भी ऐलान किया। सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आश्वासन दिया कि संस्कृति सदन के रखरखाव के लिए भी धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि यहाँ देव समाज से जुड़े दूसरे कार्यक्रम भी बेहतर ढंग से आयोजित किए जा सकें।