जापान इनटरनैशनल कोऑपरेशन एजैन्सी देगी हिमाचल प्रदेश को आर्थिक मदद

वीरवार को नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने जायका के साथ बैठक के बाद कही यह बात

जापान इनटरनैशनल कोऑपरेशन एजैन्सी (जायका) हिमाचल प्रदेश को ग्रीन हाइड्रोजन, टनलिंग, डेयरी और सीवरेज जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक मदद देगी। यह बात वीरवार को नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने जायका के साथ बैठक के बाद कही।
इस सम्बन्ध में जल्द ही शिमला में एक विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी। सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने जायका से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट साझा करने को कहा है ताकि एक खाका तैयार किया जा सके।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.