द्रौपदी मुर्मू ने ली भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ, बनीं भारत की 15 वीं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मन्त्रियों, काँग्रेस की अन्तरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी और दूूसरे लोगों का किया धन्यवाद
द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। द्रौपदी मुर्मू भारत की 15 वीं राष्ट्रपति बनीं।
भारत के मुख्य न्यायाधीश ऐन. वी. रमना ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी हैं। द्रौपदी मुर्मू भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मन्त्रियों, काँग्रेस की अन्तरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी और दूूसरे लोगों का धन्यवाद किया। मौजूद नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी।