पंजाब के लुधियाना में हुई आज सुबह 7:15 बजे गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत

इस हादसे में मरने वालों में हैं पाँच महिलाएं, चार पुरुष और दो बच्चे

पंजाब के लुधियाना में रविवार सुबह 7:15 बजे गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में मरने वालों में पाँच महिलाएं, चार पुरुष और दो बच्चे हैं। गैस रिसाव से 12 लोग बेहोश भी हो गए हैं।
यह हादसा लुधियाना शहर के ग्यासपुरा इण्डस्ट्रियल एरिया के नज़दीक एक मिल्क बूथ में हुआ। हादसे के बाद मैडिकल, फ़ायर ब्रिगेड, पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (ऐनडीआरऐफ़) की टीमों ने मौक़े पर पहुँचकर राहत और बचाव का काम किया।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.