छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमन्त्री होंगे जशपुर की कुनकुरी सीट से विधायक विष्णुदेव साय
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को की मुख्यमन्त्री के तौर पर विष्णुदेव साय के नाम की घोषणा
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमन्त्री छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले की कुनकुरी सीट से विधायक विष्णुदेव साय होंगे। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को मुख्यमन्त्री के तौर पर विष्णुदेव साय के नाम की घोषणा की।
विष्णुदेव साय को आज रायपुर में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल का नेता चुना गया। यहाँ बीजेपी विधायक दल की एक बैठक हुई, जिसमें बीजेपी के तीन पर्यवेक्षकों समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद थे।
विष्णु देव साय रायगढ़ लोकसभा सीट से साँसद और केन्द्रीय राज्य मन्त्री भी रह चुके हैं। साय छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी थे।