उद्धव ठाकरे ने की क़ब्ज़े वाले महाराष्ट्र को केन्द्र शासित प्रदेश बनाने की माँग
उद्धव ठाकरे ने उठाया महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमन्त्री एकनाथ शिन्दे पर सवाल
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमन्त्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कर्नाटक के क़ब्ज़े वाले महाराष्ट्र के हिस्से को केन्द्र शासित प्रदेश बनाने की माँग की है। उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमन्त्री एकनाथ शिन्दे पर सवाल उठाया।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि कर्नाटक के क़ब्ज़े वाले महाराष्ट्र के हिस्से को केन्द्र शासित प्रदेश बना देना चाहिए। उद्धव ने राज्य विधान परिषद में बोलते हुए कहा कि यह सिर्फ़ भाषा और सीमा का नहीं बल्कि मानवता का भी मामला है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गाँवों में मराठी भाषी लोग कई पीढ़ियों से रह रहे हैं और उनकी जीवन-शैली और भाषा मराठी है। उद्धव ठाकरे ने इस मामले में एकनाथ शिन्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या उन्होंने इस मुद्दे पर एक भी शब्द कहा है।