जवाहर लाल नेहरु से लेकर मनमोहन सिंह की दिखाई दिशा की बदौलत आज हम चाँद पर हैं
विपक्षी दल आज जुटे हैं मुम्बई में भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबन्धन (इण्डिया) की तीसरी बैठक में शामिल होने के लिए
विपक्षी दलों ने वीरवार को कहा है कि जवाहर लाल नेहरु से लेकर मनमोहन सिंह जैसे प्रधानमन्त्रियों की दिखाई दिशा की बदौलत आज हम चाँद पर हैं। विपक्षी दल आज मुम्बई में भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबन्धन (इण्डिया) की तीसरी बैठक में शामिल होने के लिए जुटे हैं। इस बैठक में 28 दलों के क़रीब 63 नेता शामिल होंगे।
विपक्षी दलों ने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताक़त उसकी युवा शक्ति है। विपक्षी दलों ने कहा कि यह हमारी सबसे बड़ी पूँजी है। विपक्षी दलों ने कहा कि जवाहर लाल नेहरु से लेकर मनमोहन सिंह जैसे प्रधानमन्त्रियों ने युवा शक्ति को एक नई दिशा दिखाई थी। विपक्षी दलों ने कहा कि उसी के कारण आज हम चाँद पर पहुँचने में कामयाब रहे हैं। विपक्षी दलों ने युवाओं से कहा कि उन्हें महात्मा गाँधी के प्यार, सम्मान और शान्ति के रास्ते पर चलना चाहिए।