हिमाचल प्रदेश के लोगों के जीवन में बदलाव आया है – राजनाथ सिंह
हिमाचल प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे राजनाथ
भारत के रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पिछले तीन वर्ष में हिमाचल प्रदेश के लोगों के जीवन में बदलाव आया है। राजनाथ हिमाचल प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्ष में प्रदेश में परिवर्तन आया है।
राजनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को तीन गुणा ज़्यादा आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश को केन्द्र से 22,000 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। राजनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य जनता की समस्याओं का समाधान है।
राजनाथ ने हिमाचल में कनैक्टिविटी की समस्या की बात भी कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत पहले फेज़ में 2,564 गाँवों को सड़क से जोड़ने का लक्ष्य रखा है जो इस वर्ष दिसम्बर तक पूरा हो जाएगा। राजनाथ ने कहा कि फेज दो में सड़कों को पक्का करने का कार्य किया जाएगा।