पुलिस ने रोका पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के किसानों को चण्डीगढ़ में घुसने से
ये किसान थे बाढ़ से हुए नुक़सान के मुआवज़े की माँग को लेकर आज चण्डीगढ़ के सैक्टर 17 स्थित परेड ग्रॉउण्ड में पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी में
पुलिस ने मंगलवार को पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के 16 किसान-संगठनों के किसानों को चण्डीगढ़ में घुसने से रोक दिया है। ये किसान बाढ़ से हुए नुक़सान के मुआवज़े की माँग को लेकर आज चण्डीगढ़ के सैक्टर 17 स्थित परेड ग्रॉउण्ड में पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी में थे।
पुलिस ने किसानों को चण्डीगढ़ में घुसने से रोकने की पहले से तैयारी कर रखी थी। पुलिस ने क़रीब 27 मार्गों पर बैरिकेडिंग लगा दी थी। इन स्थानों पर रिज़र्व पुलिस बल तैनात किए गए थे।
पुलिस ने पंजाब के मोहाली से सटे चण्डीगढ़ बॉर्डर को सील कर दिया गया था। पंचकूला से भी चण्डीगढ़ पहुँचने वाले मार्ग सील कर दिए गए थे।