राहुल गाँधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हुए अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले हरियाणा के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों में हैं विजेन्द्र सिंह, स्वीटी बूरा, दीपक निवास हुड्‌डा और प्रदीप नरवाल

राहुल गाँधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को हरियाणा के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले हरियाणा के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों में विजेन्द्र सिंह, स्वीटी बूरा, दीपक निवास हुड्‌डा और प्रदीप नरवाल हैं।
भारत जोड़ो यात्रा आज करनाल से गुज़र रही है। यह यात्रा सुबह गाँव कोहण्ड से शुरु हुई। इसके बाद यात्रा कुटैल और मधुबन होते हुए गाँव कम्बोपुरा पहुँची। यहाँ राहुल गाँधी ने हरियाणा और पंजाब के खिलाड़ियों के बीच एक कबड्‌डी मैच देखा और फिर आगे के लिए रवाना हुए।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.