हमारे देश की नींव आज विनाश की दहलीज़ पर खड़ी है, बोलीं प्रियंका गाँधी

प्रियंका गाँधी ने आज किया केरल के चालकुडी में एक जनसभा को सम्बोधित

काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने शनिवार को कहा है कि हमारे देश की नींव आज विनाश की दहलीज़ पर खड़ी है। प्रियंका गाँधी ने आज केरल के चालकुडी में एक जनसभा को सम्बोधित किया।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि कुछ लोग कहेंगे कि एक नया भारत उभर रहा है। प्रियंका ने कहा कि हमें इस बात पर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए कि यह नया राष्ट्र जो हमें बेचा जा रहा है, वह किस पर खड़ा है।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि इस नए राष्ट्र में लोकतन्त्र की प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए क़ानून बनाए जाते हैं, और लोगों की इच्छा के विरुद्ध उन पर थोपे जाते हैं। प्रियंका ने कहा कि इस नए राष्ट्र में किसानों की आवाज़ अनसुनी रह जाती है। उन्होंने कहा कि इस नए राष्ट्र में एक पूरा राज्य महीनों तक बिना इण्टरनैट के बन्द रहता है। प्रियंका गाँधी ने कहा कि इस नए राष्ट्र में लद्दाखी लोग अपने अधिकारों की माँग के लिए हड़ताल पर जाते हैं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कहती। प्रियंका ने कहा कि इस नए राष्ट्र में सत्ताधारी पार्टी संविधान बदलने की बात करती है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.