देश की पुकार है कि मोदी की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंका जाए, बोलीं प्रियंका

प्रियंका गाँधी ने आज किया उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सेवा संकल्प सभा को सम्बोधित

काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने शुक्रवार को कहा है कि देश की पुकार है कि नरेंद्र मोदी की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंका जाए। प्रियंका गाँधी ने आज उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सेवा संकल्प सभा को सम्बोधित किया।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि 10 साल से देश की जनता प्रताड़ित हो रही है, न्याय के लिए पुकार रही है। प्रियंका ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों, मज़दूरों, महिलाओं, ग़रीबों की एक भी पुकार न सुनी। उन्होंने कहा कि अब देश की पुकार है कि नरेंद्र मोदी की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंका जाए।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.