बिना सामाजिक और आर्थिक न्याय के देश प्रगति नहीं कर सकता है, बोले राहुल गाँधी
राहुल गाँधी आज कर रहे थे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बिहार में एक जनसभा को सम्बोधित
राहुल गाँधी ने सोमवार को कहा है कि बिना सामाजिक और आर्थिक न्याय के देश प्रगति नहीं कर सकता है। राहुल आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बिहार में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
राहुल गाँधी ने कहा कि आज के हिन्दुस्तान में ग़रीब व्यक्ति को सामाजिक और आर्थिक न्याय नहीं मिल रहा है। राहुल ने कहा कि इस कारण देश प्रगति नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार खेती और मज़दूरी करने वालों की मदद नहीं करती, उनके लिए बैंक के दरवाज़े बन्द रहते हैं, लेकिन चुनिन्दा अरबपतियों के लिए सरकार के सारे दरवाज़े खुले होते हैं।