सुखविन्दर सिंह सुक्खू हुए कोरोना पॉज़िटिव, किए 21 से 24 तक के सभी कार्यक्रम स्थगित

सुखविन्दर सिंह सुक्खू का आज नई दिल्ली में प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का भी था कार्यक्रम, अब इसे भी कर दिया गया है स्थगित

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू को नई दिल्ली में कोरोना पॉज़िटिव होने का अन्देशा हुआ है। इसके चलते सुखविन्दर सिंह सुक्खू के 21 से 24 दिसम्बर, 2022 तक के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू का आज नई दिल्ली में प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का भी कार्यक्रम था। अब इसे भी स्थगित कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सुखविन्दर सिंह सुक्खू में कोरोना के लक्षण नहीं हैं, लेकिन सुखविन्दर सिंह ने एहतियात के तौर पर ख़ुद को क्वॉरनटाइन कर लिया है और अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.