सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने केन्द्र सरकार से की आपदा कोष में वृद्धि करने की गुज़ारिश

रविवार को भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मन्त्रालय के केन्द्रीय राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) जितेन्द्र सिंह द्वारा नई दिल्ली से प्रदेश के लिए दो डॉपलर वैदर राडार स्थापित करने के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे सुखविन्दर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने केन्द्र सरकार से प्रदेश के लिए आपदा कोष में वृद्धि करने की गुज़ारिश की है। सुखविन्दर सिंह सुक्खू रविवार को भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मन्त्रालय के केन्द्रीय राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) जितेन्द्र सिंह द्वारा नई दिल्ली से प्रदेश के लिए दो डॉपलर वैदर राडार स्थापित करने के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
ये राडार प्रदेश के मण्डी ज़िला के मुरारी देवी और चम्बा ज़िला के जोत में स्थापित किए गए हैं। सुखविन्दर सिंह ने केन्द्र सरकार से अतिरिक्त राडार उपलब्ध कराने की भी गुज़ारिश की।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.