सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने की केन्द्र सरकार से वन-स्वीकृतियां जल्द देने की इल्तिजा
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने आज की नई दिल्ली में केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मन्त्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने सोमवार को केन्द्र सरकार से वन-स्वीकृतियां जल्द देने की इल्तिजा की है। सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मन्त्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की।
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने भूपेन्द्र यादव के साथ हिमाचल प्रदेश की विभिन्न वन-परियोजनाओं और लम्बित स्वीकृतियों के विषय में चर्चा की। सुखविन्दर सिंह ने यादव से कहा कि हिमाचल प्रदेश में हैलिपोर्ट के निर्माण, ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण और विद्यालयों के भवनों के निर्माण समेत प्रदेश सरकार की दूसरी योजनाओं के लिए वन-स्वीकृतियों में तेज़ी लाने की ज़रूरत है।