सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने दिया योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का आश्वासन

सुखविन्दर सिंह ने आज नई दिल्ली में की प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का आश्वासन दिया है। सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने कहा कि इन योजनाओं से राज्य के लोगों को फ़ायदा होगा। सुखविन्दर सिंह ने आज नई दिल्ली में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
सुखविन्दर सिंह सूक्खू ने नरेन्द्र मोदी से राज्य में चल रहीं विभिन्न विकास-परियोजनाओं के मुद्दों पर चर्चा की और विकास-कार्यों को गति देने के लिए केन्द्र सरकार से मदद की गुज़ारिश की। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि रोज़गार के मौक़े पैदा करने के अलावा कनैक्टिविटी और बुनियादी ढाँचे का विकास, मौजूदा सरकार के अहम फोकस क्षेत्रों में से हैं।
नरेन्द्र मोदी ने सुखविन्दर सिंह को राज्य की मदद का आश्वासन दिया।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.