संयुक्त किसान मोर्चा ने किया 31 जनवरी को वादाख़िलाफ़ी दिवस के रूप में मनाने का ऐलान
किसान मोर्चा ने यह भी कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने वाले किसान संगठन अब संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा नहीं होंगे
संयुक्त किसान मोर्चा ने 31 जनवरी, 2022 को वादाख़िलाफ़ी दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने यह ऐलान शनिवार को एक प्रैस वार्ता में किया। किसान मोर्चा ने यह भी कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने वाले किसान संगठन अब संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा नहीं होंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत सरकार और राज्य सरकारों पर वादाख़िलाफ़ी का इल्ज़ाम लगाया है। किसान मोर्चा ने कहा कि किसानों से किए गए वादों के अनुसार किसानों के ख़िलाफ़ दर्ज मुकद्दमें वापस लेने और मुआवज़ा देने के लिए राज्य सरकारों ने अब तक कोई ठोस फ़ैसला नहीं लिया है जिसको लेकर किसानों में आक्रोश है।