सबीना ने ली हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने पढ़ी सबीना की हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के सम्बन्ध में भारत सरकार के विधि और न्याय मन्त्रालय द्वारा जारी अधिसूचना

सबीना ने आज शिमला में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई।
हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने सबीना की हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के सम्बन्ध में भारत सरकार के विधि और न्याय मन्त्रालय द्वारा जारी अधिसूचना पढ़ी। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पी. ऐस. राणा, महाधिवक्ता अशोक शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौण्डल, हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य लोग भी मौजूद थे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.