राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली से किया 27 परियोजनाओं का उद्घाटन

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा किया गया है इन परियोजनाओं का निर्माण

भारत के रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली से देश के चार राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 27 परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इन परियोजनाओं का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा किया गया है। इनमें से पाँच परियोजनाएं हिमाचल प्रदेश में हैं।
इस कार्यक्रम में शिमला से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर भी शामिल हुए। इस मौक़े पर जय राम ठाकुर ने कहा कि बीआरओ ने इस साल आधारभूत ढाँचे से जुड़ीं 102 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का काम पूरा कर, महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जय राम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और सुदूर क्षेत्रों में लोगों का जीवन आसान बनाने और इन क्षेत्रों की आर्थिकी में सुधार लाने में बीआरओ का अहम योगदान है।
इस मौक़े पर शिमला में प्रोजैक्ट दीपक, बीआरओ, शिमला के कर्नल प्रणय डंगवाल और अधिशासी अभियन्ता पंकज कुमार भी जय राम ठाकुर के साथ मौजूद थे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.