जनता को अदालतों में जाने से डरना नहीं चाहिए, बोले मुख्य न्यायाधीश चन्द्रचूड़

डी. वाई. चन्द्रचूड़ आज बोल रहे थे सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चन्द्रचूड़ ने रविवार को कहा कि जनता को अदालतों में जाने से डरना नहीं चाहिए। डी. वाई. चन्द्रचूड़ आज सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
डी. वाई. चन्द्रचूड़ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जनता की अदालत के रूप में काम किया है। चन्द्रचूड़ ने कहा कि जनता को अदालतों में जाने से डरना नहीं चाहिए, और न ही इसे आख़िरी विकल्प के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की किसी भी अदालत में आने वाला हर केस साँवैधानिक शासन का ही विस्तार है।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया। इस कार्यक्रम में जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना और केन्द्रीय क़ानून मन्त्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.