ताजमहल का नाम बदलकर तेजोमहालय करने का लाया गया प्रस्ताव, भाजपा पार्षद ने किया पेश

सिर्फ़ केन्द्र सरकार को है इस संरक्षित पुरातात्विक स्मारक का नाम बदलने का हक़

आगरा नगर निगम में ताजमहल का नाम बदलकर तेजोमहालय करने का प्रस्ताव लाया गया है। यह प्रस्ताव आगरा नगर निगम की बुधवार की बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षद शोभाराम राठौर ने पेश किया। शोभाराम राठौर ताजगंज वॉर्ड से पार्षद हैं जहाँ ताजमहल है।
ग़ौरतलब है कि इस संरक्षित पुरातात्विक स्मारक का नाम बदलने का हक़ सिर्फ़ केन्द्र सरकार को है। ऐसे में नगर निगम में प्रस्ताव पारित होने पर नगर निगम के दस्तावेज़ों में तो ताजमहल की जगह तेजोमहालय लिखा जा सकता है, लेकिन सरकारी दस्तावेज़ों में नहीं।
भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के पुरातत्वविद अधीक्षण राजकुमार पटेल ने कहा कि उनके पास इस तरह की कोई भी लिखित सूचना नहीं आई है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.