दिल्ली को लन्दन-पैरिस बनाने का वादा, तुलना असम से, हिमन्ता बिस्वा सरमा ने किया तंज

हिमन्ता बिस्वा सरमा ने अरविन्द केजरीवाल के प्रस्तावित असम दौरे पर भी उठाया सवाल

असम के मुख्यमन्त्री हिमन्ता बिस्वा सरमा ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल पर तंज करते हुए कहा है कि उन्होंने दिल्ली को लन्दन और पैरिस बनाने का वादा किया था, अब वो इसकी असम से तुलना कर रहे हैं। हिमन्ता बिस्वा सरमा ने अरविन्द केजरीवाल के प्रस्तावित असम दौरे पर भी सवाल उठाया।
हिमन्ता बिस्वा सरमा ने कहा कि आप दिल्ली को लन्दन और पैरिस जैसा बनाने के वादे के साथ सत्ता में आए थे। सरमा ने कहा कि कुछ नहीं कर पाए तो दिल्ली की तुलना असम और उत्तर-पूर्व के छोटे शहरों से करने लगे!
हिमन्ता बिस्वा सरमा ने अरविन्द केजरीवाल के प्रस्तावित असम दौरे को लेकर कहा कि आज आप असम आने की इच्छा ज़ाहिर कर रहे हैं, मुझे दुःख और अफ़सोस है कि आपकी ऐसी इच्छा तब नहीं जागती है जब असम के लोग बाढ़ जैसी भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे होते हैं!

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.