प्रधानमन्त्री मोदी गुर्जर समुदाय को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं, बोले अशोक गहलोत
अशोक गहलोत ने आज किया राजस्थान के जयपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित

Read More
राजस्थान के मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत ने वीरवार को कहा है कि प्रधानमन्त्री मोदी गुर्जर समुदाय को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। अशोक गहलोत ने आज राजस्थान के जयपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया।
अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी अपनी हार से इतना बौखला चुके हैं कि उन्होंने स्वर्गीय राजेश पायलट को चुनावों का मुद्दा बना दिया। गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पूरी कोशिश कर ली, लेकिन राजस्थान में सरकार नहीं गिरा पाई। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमन्त्री मोदी को इसी बात की टीस सता रही है। अशोक गहलोत ने कहा कि अब प्रधानमन्त्री मोदी गुर्जर समुदाय को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।
अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी के राज में ही फ़ायरिंग की 22 घटनाएं हुईं, जिनमें गुर्जर समाज के कई लोग मारे गए थे। गहलोत ने कहा कि बीजेपी की सरकार तक चली गई, और जब वो मुख्यमन्त्री बने, तो गुर्जर समाज को भाईचारे और प्यार से समझाया, उन्हें आरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी वाले गुर्जर समाज बारे किस मुँह से बात करते हैं!
अशोक गहलोत ने कहा कि आप राजस्थान में हमारे काम को लेकर बहस कीजिए, हमारी योजनाओं पर बात कीजिए, लेकिन बीजेपी ने ऐसा नहीं किया। गहलोत ने कहा कि बीजेपी के सारे नेता यहाँ आकर सिर्फ़ भड़काने वाले अमर्यादित बयान देते हैं।