महाराष्ट्र में लगाया गया राष्ट्रपति-शासन
केन्द्रीय कैबिनेट की सिफ़ारिश को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा मंज़ूरी दिए जाने के बाद महाराष्ट्र में राष्ट्रपति-शासन लगा दिया गया है।
इससे पहले महाराष्ट्र में राष्ट्रपति-शासन लगाने की राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की सिफ़ारिश को केन्द्रीय कैबिनेट ने मंज़ूरी दे दी थी। राज्यपाल ने राज्य में सांवैधानिक तन्त्र की विफलता मानते हुए राष्ट्रपति-शासन लगाने की सिफ़ारिश की थी।
राज्य में राष्ट्रपति-शासन लगाए जाने के ख़िलाफ़ शिवसेना ने सर्वोच्च न्यायालय जाने का फ़ैसला किया है।