प्रतिभा वीरभद्र सिंह को बनाया गया हिमाचल प्रदेश काँग्रेस समिति का अध्यक्ष
मंगलवार को अखिल भारतीय काँग्रेस समिति की तरफ़ से जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में दी गई है यह जानकारी
हिमाचल प्रदेश के मण्डी विधानसभा क्षेत्र से साँसद प्रतिभा वीरभद्र सिंह को हिमाचल प्रदेश काँग्रेस कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी मंगलवार को अखिल भारतीय काँग्रेस समिति की तरफ़ से जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में दी गई है।
अखिल भारतीय काँग्रेस समिति ने साथ ही हिमाचल के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी की है। इसके मुताबिक मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश विधानसभा में काँग्रेस विधायक दल के नेता बने रहेंगे। सुखविन्दर सिंह सुक्खू प्रचार समिति के अध्यक्ष होंगे। सुक्खू जाँच समिति के अध्यक्ष भी होंगे।