महाराष्‍ट्र में राष्‍ट्रपति-शासन लगाने की राज्‍यपाल की सिफ़ारिश को केन्द्रीय कैबिनेट ने मंज़ूरी

महाराष्‍ट्र में राष्‍ट्रपति-शासन लगाने की राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्यारी की सिफ़ारिश को केन्द्रीय कैबिनेट ने मंज़ूरी दे दी है। राज्यपाल ने राज्य में सांवैधानिक तन्त्र की विफलता मानते हुए राष्ट्रपति-शासन लगाने की सिफ़ारिश की थी।

भारत ने बांग्लादेश से आख़िरी अन्तर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट मैच और श्रृंखला जीती

भारत ने बांग्लादेश से तीन अन्तर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का आख़िरी मैच 30 रन से जीतकर श्रृंखला 2-1 से जीत ली है। श्रृंखला के आख़िरी मैच में भारत की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 174 रन बनाए जबकि…

अयोध्या मामले में फ़ैसला सुनाने वाले पाँचों न्यायाधीशों की बढ़ाई गई सुरक्षा

अयोध्या मामले में फ़ैसला सुनाने वाली सर्वोच्च न्यायालय की संविधान-पीठ के पाँचों न्यायाधीशों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा को कड़ा करने के लिए जवानों की संख्या में वृद्धि करने के साथ-साथ न्यायाधीशों के आवास के पास अवरोधक लगाने के अतिरिक्त…

सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या की विवादित ज़मीन पर माना रामलला विराजमान का हक़

सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या की विवादित ज़मीन पर रामलला विराजमान का हक़ माना है। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पाँच न्यायाधीशों की संविधान-पीठ ने अपने फ़ैसले में कहा कि अयोध्या की 2.77 एकड़ ज़मीन पर रामलला विराजमान का हक़ है और…

मूडीज़ इन्वैस्टर्स सर्विस ने भारत की क्रैडिट रेटिंग को घटाकर किया स्थिर से नकारात्मक

मूडीज़ इन्वैस्टर्स सर्विस ने भारत की क्रैडिट रेटिंग को घटाकर स्थिर से नकारात्मक कर दिया है। एजैन्सी ने स्पष्ट किया है कि भारत में आर्थिक वृद्धि पहले से बहुत कम रहने की आशंका है जिसका कारण आर्थिक कमज़ोरियों को दूर करने में सरकार व नीतियों का…

इन्फ़ोसिस दिखाएगी लगभग 12,000 कर्मचारियों व अधिकारियों को बाहर का रास्ता

दुनिया की बड़ी आईटी कम्पनी इन्फ़ोसिस लगभग 12,000 कर्मचारियों व अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी ऐसा पहली बार है कि इन्फ़ोसिस इतने बड़े पैमाने पर अपने कर्मचारियों व अधिकारियों को काम से निकाल रही है। ग़ौरतलब है कि इन्फ़ोसिस में 86,558…

हिमाचल को प्रदान किया गया सर्वश्रेष्ठ बाग़वानी राज्य का पुरस्कार

इण्डियन चैम्बर ऑफ़ फ़ूड ऐण्ड ऐग्रिकल्चर द्वारा हिमाचल प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ बाग़वानी राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया है। प्रदेश को यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबन्धीय बाग़वानी, कृषि व मूल्यवर्धन प्रकल्प, हिमाचल पुष्प क्रान्ति योजना,…

सात हज़ार करोड़ रुपये से ज़्यादा के बैंक-धोखाधड़ी के मामलों में सीबीआई ने दर्ज किए 35 मुक़द्दमे

सात हज़ार करोड़ रुपये से ज़्यादा के बैंक-धोखाधड़ी के मामलों में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने देश के विभिन्न राज्यों में 35 मुक़द्दमे दर्ज किए हैं। सीबीआई द्वारा बैंक-धोखाधड़ी के इन मामलों में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड,…

यूरोपीय संघ से अलग नहीं हो पाने को ब्रिटेन की विफलता कहते हुए बोरिस जॉनसन ने माँगी माफ़ी

ब्रिटिश प्रधानमन्त्री बोरिस जॉनसन ने 31 अक्तूबर तक यूरोपीय संघ से अलग नहीं हो पाने को ब्रिटेन की विफलता कहते हुए माफ़ी माँगी है। जॉनसन ने कहा कि वो इससे अत्यन्त निराश हैं। ग़ौरतलब है कि जॉनसन ने कहा था कि ब्रेक्ज़िट में एक बार और देरी की बजाय…

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने किया टोक्यो में होने वाले ओलिम्पिक के लिए क्वॉलिफ़ाई

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वर्ष 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलिम्पिक के लिए क्वॉलिफ़ाई कर लिया है। भारतीय पुरुष टीम ने दो मैचों के ऐग्रिगेट में रूस की टीम को 11-3 से हराया। भारतीय टीम ने रूस को पहले मैच में 4-2 और दूसरे मैच में 7-1 से…