भूपेन्द्र पटेल ने ली गुजरात के मुख्यमन्त्री पद की शपथ, बने 18वें मुख्यमन्त्री

भूपेन्द्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमन्त्री पद की शपथ ली है। भूपेन्द्र गुजरात के 18वें मुख्यमन्त्री बने हैं। 62 साल के भूपेन्द्र पटेल को गुजरात के राज्यपाल देवव्रत ने दोपहर दो बजे गुजरात के गाँधीनगर सचिवालय के हैलीपैड ग्रॉउण्ड में…

सुखविन्दर सिंह ने ली हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमन्त्री के तौर पर शपथ

सुखविन्दर सिंह ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री पद की शपथ ली है। सुखविन्दर सिंह राज्य के 15वें मुख्यमन्त्री बने। सुखविन्दर के साथ ही मुकेश अग्निहोत्री ने उप-मुख्यमन्त्री पद की शपथ ली। सुखविन्दर सिंह और मुकेश अग्निहोत्री को हिमाचल…

सुखविन्दर सिंह होंगे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री, रविवार को लेंगे शपथ

हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह होंगे। सुखविन्दर सिंह रविवार को 1:30 बजे मुख्यमन्त्री पद की शपथ लेंगे। उप-मुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे। मुख्यमन्त्री और उप-मुख्यमन्त्री के नाम का ऐलान काँग्रेस विधायक दल की बैठक में…

अजमल ख़र्च उठाएं तो महिलाएं कर सकती हैं 20-25 बच्चे पैदा, बोले हिमन्त बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमन्त्री हिमन्त बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा है कि अगर महिलाओं का खाना, कपड़ा, पढ़ाई और दूसरे सभी ख़र्च अजमल वहन करें तो महिलाएं 20-25 बच्चों को जन्म दे सकती हैं। हिमन्त बिस्वा सरमा ने कहा कि ऐसा हो तो फिर उन्हें कोई समस्या नहीं…

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने बनाया जीत का नया रिकॉर्ड, जीतीं 156 सीटें

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत का नया रिकॉर्ड बनाया है। भाजपा ने 156 सीटें जीतकर काँग्रेस के साल 1985 के 149 सीटों के रिकॉर्ड को तोड़ा है। काँग्रेस ने साल 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में 149 सीटें जीती थीं। भाजपा ने साल…

हिमाचल प्रदेश में काँग्रेस ने मारी बाज़ी, हार के बाद जयराम ठाकुर ने दिया इस्तीफ़ा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में काँग्रेस की जीत हुई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के बाद जयराम ठाकुर ने मुख्यमन्त्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। काँग्रेस ने विधानसभा की कुल 68 सीटों में से 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। भाजपा 25…

दिल्ली नगर निगम चुनावों में मिला आम आदमी पार्टी को बहुमत, जीतीं 134 सीटें

दिल्ली नगर निगम (ऐमसीडी) चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को बहुमत मिल गया है। ऐमसीडी की कुल 250 सीटों में से आप को 134 सीटें मिली हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 109 सीटों पर जीत मिली है। काँग्रेस को सात ही सीटें मिल पाई हैं। निर्दलीय…

शारीरिक सम्बन्ध की नाबालिग की सहमति क़ानून की नज़र में नहीं है सहमति, बोला न्यायालय

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए नाबालिग की सहमति क़ानून की नज़र में सहमति नहीं है। उच्च न्यायालय ने यह कहकर 16 साल की लड़की से बलात्कार के आरोपित को ज़मानत देने से इन्कार कर दिया। साल 2019 के इस मामले में पुलिस…

गुजरात विधानसभा चुनावों के दूसरे और आख़िरी चरण में हुआ 59.71 प्रतिशत मतदान

गुजरात विधानसभा चुनावों के दूसरे और आख़िरी चरण में सोमवार को 58.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। दूसरे चरण में गुजरात के 14 ज़िलों की 93 सीटों पर मतदान हुआ। साबरकाँठा में सबसे ज़्यादा 65.84 प्रतिशत और अहमदाबाद में सबसे कम 54.26 प्रतिशत…

दिल्ली नगर निगम चुनावों में हुआ करीब 50 प्रतिशत मतदान, सात दिसम्बर को आएंगे नतीजे

दिल्ली नगर निगम (ऐमसीडी) चुनावों में रविवार को करीब 50 प्रतिशत मतदान हुआ है। इन चुनावों के नतीजे सात दिसम्बर को आएंगे। चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ऐमसीडी के सभी 250 वॉर्ड के चुनावों का यह आँकड़ा आख़िरी नहीं है। ग़ौरतलब है कि…