द्रौपदी मुर्मू ने किया राष्ट्रपति निवास को आम लोगों के लिए खोलने का आधिकारिक ऐलान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीरवार को शिमला के नज़दीक छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास को आम लोगों के लिए खोलने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। आम लोग 23 अप्रैल, 2023 से राष्ट्रपति निवास का भ्रमण कर सकेंगे। द्रौपदी मुर्मू ने आज अपने आधिकारिक…

साल 2002 के गुजरात दंगों के दौरान हुए नरोदा काण्ड के सभी मुल्ज़िमों को किया बरी

साल 2002 के गुजरात दंगों के दौरान हुए नरोदा काण्ड के सभी मुल्ज़िमों को बरी कर दिया गया है। इस काण्ड को लेकर 86 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में गुजरात की पूर्व मन्त्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता माया कोडनानी, बजरंग…

मानहानि मामले में सज़ा पर रोक की राहुल गाँधी की याचिका हुई ख़ारिज

मानहानि मामले में सज़ा पर रोक की राहुल गाँधी की याचिका वीरवार को ख़ारिज हो गई है। इस याचिका में अपील पर फ़ैसला आने तक दोषी ठहराए जाने पर रोक की माँग की गई थी। इस मामले में इसी साल 23 मार्च को फ़ैसला सुनाया गया था। इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ राहुल गाँधी…

ऐम. ऐस. रामचन्द्र राव को बनाया हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

ऐम. ऐस. रामचन्द्र राव को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर ऐम. ऐस. रामचन्द्र राव के नाम की सिफ़ारिश की थी। ऐम.…

अतीक अहमद और अशरफ़ अहमद की हत्या के मामले में किया पाँच पुलिसकर्मियों को निलम्बित

अतीक अहमद और अशरफ़ अहमद की हत्या के मामले में बुधवार को प्रयागराज के शाहगंज थाना के पाँच पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा यह कार्रवाई विशेष जाँच दल (ऐसआईटी) की पूछताछ के बाद की गई है। निलम्बित किए गए…

अपने काम में निष्पक्षता सुनिश्चित करें भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा अधिकारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा है कि भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को अपने काम में निष्पक्षता सुनिश्चित करनी चाहिए। द्रौपदी मुर्मु ने आज शिमला में राष्ट्रीय लेखा परीक्षा और लेखा अकादमी, शिमला द्वारा…

स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत लेकर आया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा स्थानीय लोगों के लिए आफ़त लेकर आया है। शिमला शहर के कुछ क्षेत्रों को लोगों की आवाजाही के लिए बन्द कर दिए जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिमला शहर के कुछ क्षेत्र वाहनों…

सर्वोच्च न्यायालय ने पूछी बिलकिस बानो मामले में वक़्त से पहले रिहाई की वजह

सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में केन्द्र सरकार और गुजरात सरकार से दोषियों की वक़्त से पहले रिहाई की वजह पूछी है। सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार और गुजरात सरकार को दोषियों को वक़्त से पहले रिहाई देने से जुड़ी…

द्रौपदी मुर्मु ने किया छराबड़ा के रिट्रीट में विकसित ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को शिमला के नज़दीक छराबड़ा के रिट्रीट में विकसित ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन किया है। यह ट्यूलिप गार्डन 23 अप्रैल से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। मशोबरा के नज़दीक स्थित रिट्रीट में राष्ट्रपति निवास भी है…

एक बार फिर बढ़ाई गई दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमन्त्री मनीष सिसोदिया की हिरासत

दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमन्त्री मनीष सिसोदिया की हिरासत एक बार फिर बढ़ा दी गई है। मनीष सिसोदिया की हिरासत 27 अप्रैल तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और 29 अप्रैल तक केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को दी गई है। याद रहे कि मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़…