एक अप्रैल को रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू, जेल के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी सूचना
शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू के ट्विटर हैण्डल पर दी गई है इसकी जानकारी
पंजाब के पूर्व काँग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार एक अप्रैल को रिहा होंगे। नवजोत सिंह सिद्धू की सूचना जेल के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी है। इसकी जानकारी शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू के ट्विटर हैण्डल पर दी गई है।
नवजोत सिंह सिद्धू के ट्विटर हैण्डल के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों ने रिहाई की सूचना दी है। नवजोत सिंह सिद्धू को जल्दी रिहाई का फ़ायदा सज़ा के दौरान कोई भी छुट्टी न लेने से मिल रहा है।
नवजोत सिंह सिद्धू को रोडरेज केस में 19 मई, 2022 को एक साल क़ैद की सज़ा सुनाई गई थी। इसके बाद सिद्धू 20 मई, 2022 को क़ैद में गए थे।