नरेंद्र मोदी ने अपनी असलियत दिखा दी है, आँखों की शर्म खो दी है, बोलीं प्रियंका

प्रियंका गाँधी आज बोल रही थीं उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में न्याय संकल्प सभा में

काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने शनिवार को कहा है कि नरेंद्र मोदी ने अपनी असलियत दिखा दी है, अपनी आँखों की शर्म खो दी है। प्रियंका गाँधी आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में न्याय संकल्प सभा में बोल रही थीं।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी जिस तरह के भाषण दे रहे हैं, विपक्ष के लिए जैसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, वो अपनी असलियत दिखा रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि नरेंद्र मोदी बौखलाहट में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि वो भूल गए हैं कि वो लोगों के प्रतिनिधि हैं। प्रियंका गाँधी ने कहा कि आँखों की एक शर्म होती है, वह नहीं खोनी चाहिए।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ग़रीब और किसान विरोधी सरकार चला रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि आज किसान संकट में हैं। उन्होंने कहा कि हर चीज़ को महंगा कर दिया गया है। प्रियंका गाँधी ने कहा कि खेती से कमाई नहीं हो रही है। प्रियंका ने कहा कि देश के किसान क़र्ज़ लेकर खेती करते हैं, लेकिन जब चुका नहीं पाते, तो मजबूरन आत्महत्या कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी इस पर एक भी शब्द नहीं बोलते।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.