नरेन्द्र मोदी और बीजेपी भ्रष्टाचार के गठजोड़ हैं, यह प्रदर्शित और साबित किया जाएगा
इण्डिया ने आज कही यह बात मुम्बई में आयोजित बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में
इण्डिया ने शुक्रवार को कहा है कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भ्रष्टाचार के गठजोड़ हैं, यह प्रदर्शित और साबित किया जाएगा। इण्डिया ने आज यह बात मुम्बई में आयोजित बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कही।
इण्डिया ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी भ्रष्टाचार के गठजोड़ हैं, और यही पहली चीज़ है जिसे इण्डिया प्रदर्शित और साबित करेगा। नरेन्द्र मोदी सरकार के पीछे का विचार ग़रीबों से पैसा निकालकर कुछ सीमित लोगों तक पहुँचाना है। इण्डिया ने कहा कि मोदी सरकार की रणनीति है, ग़रीबों के ख़िलाफ़ काम करना। इण्डिया ने कहा कि यह सिर्फ़ बड़े-बड़े उद्योगपति के साथ काम करते हैं। इण्डिया ने कहा कि हम एक ऐसी स्पष्ट वैचारिकता प्रस्तावित करने जा रहे हैं जो एक बार फिर ग़रीबों को इस देश की प्रगति में शामिल करेगी।
इण्डिया ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और एक ख़ास व्यवसायी के बीच साँठगाँठ सबके सामने है। इण्डिया ने कहा कि हम सभी ने तय किया है कि हम तानाशाही, जुमलेबाज़ी, भ्रष्टाचार औऱ मित्रवाद के ख़िलाफ़ लड़ेंगे।
इण्डिया ने कहा कि हम सभी को मिलकर महंगाई, बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ लड़ना है। इण्डिया ने कहा कि इनके ख़िलाफ़ लड़ने और ग़रीबों का हक़ दिलाने के लिए इण्डिया का जीतना ज़रूरी है।