नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, 82 साल की उम्र में हुआ निधन, लम्बे वक़्त से थे बीमार
पिछड़े वर्गों के सशक्तीकरण पर केन्द्रित थी मुलायम सिंह यादव की राजनीति, साम्प्रदायिकता के ख़िलाफ़ संघर्ष के लिए भी जाने जाते थे मुलायम सिंह
Read More
भारत के पूर्व रक्षा मन्त्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव 82 साल के थे। मुलायम सिंह लम्बे वक़्त से बीमार थे और उन्हें मेदान्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मुलायम सिंह यादव की राजनीति पिछड़े वर्गों के सशक्तीकरण पर केन्द्रित थी। मुलायम सिंह साम्प्रदायिकता के ख़िलाफ़ संघर्ष के लिए भी जाने जाते थे।