लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में किया गया 67 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में आज किया गया 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर 67.25 प्रतिशत मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में सोमवार को 67 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान दर्ज किया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर 67.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में सबसे ज़्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ। पश्चिम बंगाल में 78.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लोकसभा चुनावों के चौथे चरण में सबसे कम मतदान जम्मू और कश्मीर में हुआ। जम्मू और कश्मीर में 37.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
आँध्र प्रदेश की 175 और उड़ीसा की 28 विधानसभा सीटों पर भी आज मतदान हुआ।