मोदी को अपना नाम अब प्रधानमन्त्री पद की दावेदारी से हटा लेना चाहिए, बोले गहलोत

अशोक गहलोत ने आज कहा कि मोदी के नाम पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत भी नहीं मिल पा रहा है

राजस्थान के पूर्व मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा है कि नरेन्द्र मोदी को अपना नाम अब प्रधानमन्त्री पद की दावेदारी से हटा लेना चाहिए। अशोक गहलोत ने आज कहा कि मोदी के नाम पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत भी नहीं मिल पा रहा है।
अशोक गहलोत ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी ने पूरी तरह अपने ऊपर केन्द्रित किए। गहलोत ने कहा कि प्रचार में मोदी की गारण्टी, फिर से मोदी सरकार जैसे जुमले भाजपा शब्द से ज़्यादा सुनाई और दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि यहाँ तक की साँसद प्रत्याशियों को बायपास कर, पूरे चुनाव मोदी की गारण्टी के नाम पर चले। अशोक गहलोत ने कहा कि इन चुनावों में महंगाई, बेरोज़गारी, समाज में बढ़ता तनाव जैसे मुद्दे गौण हो गए और केवल मोदी-मोदी ही सुनाई देने लगा।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.