मायावती ने किया आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान

मायावती ने आज कहा कि राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन (ऐनडीए) या भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबन्धन (इण्डिया) से गठबन्धन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है। मायावती ने आज कहा कि राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन (ऐनडीए) या भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबन्धन (इण्डिया) से गठबन्धन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
मायावती ने कहा कि बसपा पाँच राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। मायावती ने कहा कि बसपा ऐनडीए और इण्डिया में शामिल दलों की नीतियों के विरुद्ध संघर्ष कर रही है, इसीलिए इनसे गठबन्धन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.