त्रिपुरा में माणिक साहा ने ली मुख्यमन्त्री पद की शपथ, दूसरी बार बने मुख्यमन्त्री
त्रिपुरा के राज्यपाल नारायण सत्यदेव आर्य ने दिलाई माणिक साहा के साथ नौ विधायकों को मन्त्री पद की भी शपथ
Read More
त्रिपुरा में बुधवार को माणिक साहा ने मुख्यमन्त्री पद की शपथ ली है। माणिक साहा दूसरी बार मुख्यमन्त्री बने हैं। त्रिपुरा के राज्यपाल नारायण सत्यदेव आर्य ने माणिक साहा के साथ नौ विधायकों को मन्त्री पद की भी शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह अगरतला के स्वामी विवेकानन्द मैदान में हुआ। इस मौक़े पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और गृह मन्त्री अमित शाह भी मौजूद थे।