ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया देश के संस्थानों को बर्बाद करने का इल्ज़ाम
ममता बनर्जी ने कहा कि जिनकी भारत के स्वतन्त्रता-संघर्ष में कोई भूमिका नहीं वो देश का इतिहास फिर से लिखने की कोशिश कर रहे हैं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमन्त्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश के संस्थानों को बर्बाद करने का इल्ज़ाम लगाया है। ममता बनर्जी ने कहा कि जिनकी भारत के स्वतन्त्रता-संघर्ष में कोई भूमिका नहीं वो देश का इतिहास फिर से लिखने की कोशिश कर रहे हैं। ममता बनर्जी कोलकाता में शहीद दिवस रैली को सम्बोधित कर रही थीं।
ममता बनर्जी ने लोगों से भाजपा की क़ैद से मुक्त होने की अपील की। ममता ने लोगों को 2024 में जनता की सरकार लाने के लिए कहा। उन्होंने अनाज, दाल और आटा जैसे खाद्य पदार्थों के 25 किलोग्राम से कम वज़न के सभी तरह के पैकेट पर जीऐसटी लगाए जाने को जनविरोधी कदम बताया।