भारत में केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में किया गया भारी फेरबदल

देश में 15 कैबिनेट और 28 राज्‍य मन्त्रियों ने ली है शपथ

भारत में केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में भारी फेरबदल किया गया है। देश में 15 कैबिनेट और 28 राज्‍य मन्त्रियों ने शपथ ली है। शपथ लेने वाले 43 मन्त्रियों में 30 लोकसभा और 11 राज्यसभा के सदस्य हैं जबकि असम के पूर्व मुख्यमन्त्री सर्वानन्द सोनोवाल और भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष ऐल. मुरुगन अभी संसद के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।
मन्त्रिमण्डल में किए गए फेरबदल में जहाँ कई नए मन्त्री बनाए गए हैं वहीं कुछ मन्त्रियों को तरक्की भी दी गई है। मन्त्रिमण्डल में शामिल किए गए नए मन्त्रियों में नारायण राणे, सर्वानन्द सोनोवाल, वीरेन्द्र कुमार, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और पशुपति कुमार पारस हैं।
रामचन्द्र प्रसाद सिंह और अश्विनी वैष्‍णव ने भी कैबिनेट मन्त्री के तौर पर शपथ ली। किरेन रिजिजू, आर. के. सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरुषोत्तम रुपाला को राज्‍य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) से पदोन्‍नत करके कैबिनेट मन्त्री बनाया गया। मनसुख मण्डाविया, जी. किशन रेड्डी और अनुराग ठाकुर को भी पदोन्नत करके कैबिनेट मन्त्री बनाया गया। भूपेन्द्र यादव को भी कैबिनेट मन्त्री बनाया गया।
पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, ऐस. पी. सिंह बघेल, राजीव चन्द्रशेखर, मीनाक्षी लेखी और शोभा करलाँदजे ने राज्यमन्त्री के तौर पर शपथ ली।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.