भारत में छूट के साथ 17 मई, 2020 तक बढ़ाया गया लॉकडॉउन

भारत में छूट के साथ लॉकडॉउन 17 मई, 2020 तक बढ़ा दिया गया है। लॉकडॉउन में छूट देश के 733 ज़िलों को रैड ज़ोन, ऑरेंज ज़ोन और ग्रीन ज़ोन के आधार पर दी जाएगी। इनमें 130 ज़िले रैड ज़ोन, 284 ज़िले ऑरेंज ज़ोन और 319 ज़िले ग्रीन ज़ोन में हैं। रैड ज़ोन में ज़्यादातर सेवाएं और गतिविधियां प्रतिबन्धित रहेंगी। ऑरेंज ज़ोन में कुछ प्रतिबन्ध के साथ सेवाओं और गतिविधियों की छूट होगी। ग्रीन ज़ोन में पूरे देश में प्रतिबन्धित सेवाओं और गतिविधियों को छोड़कर सभी सेवाओं और गतिविधियों के संचालन की अनुमति दी गई है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.