अदालतों में स्थानीय भाषाओं को देना चाहिए बढ़ावा, बोले नरेन्द्र मोदी
शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्यमन्त्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे नरेन्द्र मोदी
भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हमें अदालतों में स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देना चाहिए। नरेन्द्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्यमन्त्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन को देश के मुख्य न्यायाधीश ऐन. वी. रमना ने भी सम्बोधित किया।
नरेन्द्र मोदी ने स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देने की अपील की। मोदी ने कहा कि इससे देश के आम नागरिकों का क़ानून व्यवस्था में भरोसा और मज़बूत होगा।