भारत में किया जाएगा विधानमण्डलों को सशक्त, ओम बिड़ला ने दोहराया संकल्प

विधानमण्डलों में व्यवधान और अनुशासनहीनता को किया जाएगा निरुत्साहित, कहा ओम बिड़ला ने

भारत में विधानमण्डलों को सशक्त किया जाएगा। यह बात लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने आज शिमला में पीठासीन अधिकारियों के 82वें सम्मेलन का संकल्प दोहराते हुए कही।
ओम बिड़ला ने कहा कि विधानमण्डलों में व्यवधान और अनुशासनहीनता को निरुत्साहित किया जाएगा। बिड़ला ने कहा कि इसके लिए सभी राजनीतिक दलों से चर्चा कर, नियम बनाए जाएंगे।
ओम बिड़ला ने कहा कि देश में बदलाव हो रहे हैं और कार्यपालिका के सामने चुनौतियां हैं। बिड़ला ने कहा कि सारे क्रियाकलापों को देखते हुए कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत के सभी विधानमण्डलों को भी अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की ज़रूरत है।
ओम बिड़ला ने कहा कि देश में एक नई मॉडल नियमावली बनाई जाएगी। बिड़ला ने कहा कि देश में एक नियमावली होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद और विभिन्न विधानमण्डलों की कार्रवाइयों को सार्वजनिक करने के लिए एक प्लैटफ़ॉर्म बनाया जाएगा।
ओम बिड़ला ने कहा कि देश में जो भी लोकतान्त्रिक संस्थाएं हैं उनके अन्दर भी सदन संचालित हो इसके लिए एक मॉडल तैयार किया जाएगा। बिड़ला ने कहा कि विभिन्न राज्यों की सरकारों से चर्चा कर, उन्हें इस सन्दर्भ में नियमावली बनाने के लिए कहा जाएगा।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.