जून, 2024 तक बढ़ा जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल, भाजपा बैठक में लिया गया फ़ैसला
इस साल 20 जनवरी को ख़त्म होने जा रहा था जगत प्रकाश नड्डा का मौजूदा कार्यकाल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल जून, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। यह फ़ैसला मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में दूसरे दिन लिया गया।
जगत प्रकाश नड्डा का मौजूदा कार्यकाल इस साल 20 जनवरी को ख़त्म होने जा रहा था। नड्डा जून, 2019 में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। इसके बाद उन्हें 20 जनवरी, 2020 को पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया था।