सरकार ने मदद करने की बजाय पाँच किलो राशन पकड़ा दिया, बोलीं प्रियंका गाँधी

प्रियंका गाँधी ने आज किया उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जन-सम्पर्क कार्यक्रम में जनता से संवाद

काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने बुधवार को कहा है कि सरकार ने मदद करने की बजाय पाँच किलो राशन पकड़ा दिया। प्रियंका गाँधी ने आज उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जन-सम्पर्क कार्यक्रम में जनता से संवाद किया।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि आज देश में महंगाई और बेरोज़गारी दो सबसे बड़ी समस्याएं हैं। प्रियंका ने कहा कि नरेंद्र मोदी के राज में इतनी महंगाई है कि मेहनत कर, कमाई होने पर भी ज़रूरतें पूरी नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि खेती में भी कमाई नहीं हो पा रही है, क्योंकि हर चीज़ में जीऐसटी देना पड़ रहा है। प्रियंका गाँधी ने कहा कि सरकार ने आपकी मदद करने की बजाय आपको पाँच किलो राशन पकड़ा दिया।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.