गुजरात में भाजपा को इतना डर आप का नहीं, लोगों का है, अरविन्द केजरीवाल ने किया तंज

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर बहुत डरी हुई है

दिल्ली के मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ख़िलाफ़ गुजरात के लोगों की नाराज़गी का दावा करते हुए तंज किया है कि भाजपा को इतना डर आम आदमी पार्टी (आप) का नहीं बल्कि लोगों का है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर बहुत डरी हुई है।
अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि ख़बर है कि गुजरात के हर ज़िला में भाजपा एक-एक केन्द्रीय मन्त्री या किसी मुख्यमन्त्री की ड्यूटी लगा रही है। केजरीवाल ने कहा कि इतना डर! उन्होंने कहा कि यह डर आप का नहीं है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि यह डर गुजरात के लोगों का है जो उससे बहुत नाराज़ थे और अब तेज़ी से आप का दामन थाम रहे हैं।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.