झारखण्ड विधानसभा में हेमन्त सोरेन सरकार ने हासिल किया विश्वासमत

सरकार को 81 सदस्यों वाली विधानसभा में 48 वोट के साथ मिला विश्वासमत

झारखण्ड विधानसभा में हेमन्त सोरेन सरकार ने विश्वासमत हासिल कर लिया है। सरकार को 81 सदस्यों वाली विधानसभा में 48 वोट के साथ विश्वासमत मिला।
हेमन्त सोरेन सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ से लौटे अपने सभी विधायकों को बस में लेकर विधानसभा पहुँचे। वहाँ पहुँचने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों ने विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया।
विश्वासमत की कार्रवाई के बाद विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.